6 अगस्त से शुरु होंगे रियो ओलंपिक के मुकाबले

8/4/2016 10:47:04 AM

चंडीगढ़: रियो ओलंपिक खेलों के मुकाबले 6 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेंगे। रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले अभिनव बिंद्रा और हॉकी प्लेयर रूपिंदर पाल सिंह से देश को मेडल दिलाने की उम्मीद है। चोट के कारण बलजिंदर सिंह और धर्मवीर सिंह ओलंपिक में भागीदारी नहीं ले रहे।

 

अभिनव बिंद्रा को गोल्डन ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। उसने बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड पर निशाना साधा है, जिससे भारतीय खेलों की तस्वीर अौर खिलाड़ियों के सोचने के ढंग में परिवर्तन आया। अभिवन रियो ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करके विदाई लेना चाहते हैं। अभिवन ने इस बात की घोषणा पहले भी कर दी थी कि यह उनका अंतिम ओलंपिक है। देश को उनसे पूरी उम्मीद है। आरंभ में उन्हें राइफल चलाने की ट्रेनिंग देने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) जे.एस. ढिल्लों के अनुसार अभिवन का शूटिंग से बहुत लगाव है।

 

रूपिंदर पाल सिंह जिन्हें विरोधी खेमें में घुसकर गोल करने के लिए जाना जाता हैं। उसे 2016 में इंडियन हॉकी लीग (एचआईल) का बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मिला था। रूपिंदर पाल सिंह पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले हैं। इन्होंने हॉकी की शिक्षा चंडीगढ़ स्थित हॉकी एकेडमी से प्राप्त की। उसके पश्चात जूनियर टीम और भारतीय सीनियर हॉकी टीम में स्थान बनाया। रूपिंदर पाल सिंह ने 2014 के कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 

 

दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके ओलंपिक में हिस्सा लेने से मेडल लाने की भी पूरी संभावना थी परंतु चोट लगने के कारण वे इसमें भाग नहीं ले रहे हैं। बलजिंदर सिंह को हैमस्ट्रिंग की इंजरी का वजह से रियो के टिकट से वंचित रहना पड़ रहा है। डेराबस्सी के निवासी अौर शहर के डी.ए.वी. कॉलेज सेक्टर 10 के पूर्व छात्र बलजिंदर बंगलूरू ट्रेनिंग कैंप में शामिल हैं। उसने पिछले साल रियो के लिए क्वालीफाई कर लिया था। बलजिंदर ने लंदन ओलंपिक में साल 2012 में हिस्सा लिया था, उस समय उनका समय 1:25:39 था। 

 

इसके अतिरिक्त भारतीय हाकी टीम के सदस्य धर्मवीर सिंह डिस्क इंजरी की वजह से रियो ओलंपिक में भाग नहीं ले रहे। पंजाब के रोपड़ के समीप रहने वाले धर्मवीर सिंह चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के प्रोडक्ट हैं। धर्मवीर सिंह ने पहले भारतीय जूनियर हॉकी और उसके पश्चात सीनियर हॉकी टीम में स्थान बनाया अौर वह लंदन ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।