ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 04:39 PM (IST)

सोनीपत: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेश कुमार प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे थे, जबकि सतबीर सिंह ने संचालन किया। 

संगठन के प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री तथा अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। सीटू के प्रदेश सचिव आनंद शर्मा ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और मांग की कि उनकी सभी मांगों को लागू किया जाए। सिविल सोसायटी के प्रमुख राजसिंह दलाल व बलराज सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static