घर की बहुओं पर लगा अारोप, ससुर ने कहा वहीं है उसके बेटे की कातिल

8/18/2016 4:09:21 PM

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। गोहाना के बिधल गांव में एक पत्नी ने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर अपने पति को घर में जिंदा जला कर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता आजाद के बयान पर मृतक की पत्नी व उसकी बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
गोहाना के बिधल गांव में रहने वाले जितेंद्र (40) अपनी पत्नी नीलम के साथ अपने घर पर था। बुधवार के दिन करीब दो बजे घर में अचानक आग लग गई जिसमें जितेंद्र व उसकी पत्नी नीलम आग में झुलस गए। गांव वालों ने घर में लगी आग पर काबू पाया और दोनों को खानपुर पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान देर श्याम जितेंद्र की मौत हो गई और वही जितेंद्र की पत्नी नीलम का अभी इलाज चल रहा है। 
 
जितेंद्र के पिता आजाद ने पुलिस को शिकायत दी कि नीलम और पूनम दोनों बहनें है। दोनों बहनों की उसके दोनों बेटों के साथ शादी हुई हुई है लेकिन कल जितेंद्र की पत्नी नीलम व उसकी बहन पूनम ने मिलकर घर में आग लगाई। जिसमें जितेंद्र झुलस गया और इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। आजाद ने बताया की दोनों बहनों का चाल-चलन ठीक नहीं था और कई बार दोनों बहनों में कहा सुनी भी हो चुकी थी। कुछ दिन पहले भी जितेंद्र के साथ उनकी पत्नी व उसकी बहन के साथ कहा सुनी हुई थी। जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसके बेटे को मौत के घाट उतार डाला। 
 
घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इतना ही नहीं घर में कमरे में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका की घर में आग कैसे लगी। आग इतनी भयानक थी कि आग से घर की छत भी टूट गई लेकिन कमरे में बिछी चार पाई व बेड को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह कोई हादसा नहीं एक साजिश है। 
 
मामले की जाच कर रहे एस.एच.ओ. बलजीत ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर दोनों बहनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस को कुछ सबूत भी मिले है लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।