गौ तस्करी रोकने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान: संधू

11/11/2017 11:05:05 AM

चंडीगढ़(धरणी):पुलिस के महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि हरियाणा पुलिस के सभी आई. जी., सी.पी. व पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए जा चुके हैं कि पराली जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभिन्न स्थानों पर कई किसानों पर मामले भी दर्ज हो चुके हैं। संधू ने धुंध व कोहरे के अन्तर्गत हरियाणा के यमुना के किनारे बसे जिलों यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत में गौ तस्करी या अवैध हथियारों के काम करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए इन क्षेत्रों में रात को विशेष चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।

संधू ने बताया कि कोहरे में रात के वक्त सभी रास्ट्रीय व राजमार्गों पर पुलिस के जवान व अधिकारी ड्यूटी पर हैं या नहीं की सरप्राइज चैकिंग वह खुद तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी करेंगे। लापरवाही भरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर पाबंदी है ऐसा करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। महत्वपूर्ण स्थानों पर के्रन्स व एम्बुलैंस का रहना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि 100 हरियाणा डायल सैंट्रल कंट्रोल रूम में हर भाषा का कॉल सैंटर खोला जाएगा ताकि हर भाषा को सुन कर समस्या का हल किया जा सके।