मृत्यु दर में कमी लाना सबसे बड़ा मिशन: सी.के मिश्र

4/29/2016 1:15:23 PM

सोनीपत (पवन राठी): देश में स्वास्थ सेवाओं में सुधार लाने के लिए बनाए गए नेशनल हेल्थ मिशन के एम.डी सी.के मिश्र अपनी टीम के साथ हरियाणा के हॉस्पिटल्स का दौरा कर किया। सोनीपत पहुंचे सी.के मिश्र ने देश के स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जाहिर की करते हुए कहा कि देश में हर साल 45 हज़ार महिलाएं डिलवरी के दौरान मर जाती है और हर साल साढ़े 12 लाख नवजात बच्चों की मौत होती है। जिसमें सुधार लाना सबसे बड़ी चुनौती है देश के हर जिला हॉस्पिटल में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए योजना तैयार हो चुकी हैं। वहीं डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेजो की संख्या में इजाफा करना होगा। 

 

उन्होंने बताया की सरकार नेशनल हेल्थ मिशन के जरिए प्रयास कर रही कि लोगों को ज्यादा से ज्य्दा मुफ्त इलाज मुहैया करवाया जाए। क्योंकि आज भी देश में लोगो को इलाज के लिए 58 प्रतिशत अपने पास से खर्च करना पड़ रहा है। जिसे कम कर 50 प्रतिशत करना है। देश में नवजात बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाना भी बड़ी चुनौती है।  

 

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी है। जिसमें देश के हर जिला हॉस्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने पर ध्यान दिया जा रहा है। उसके साथ ही देश में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल कालेज में सीटों को जायदा करने पर भी काम किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ करते हुए कहा देश के कई राज्यों से हरियाणा के हालत बेहतर है।