दम्पति को घायल करने के 3 आरोपी गिफ्तार

7/11/2018 11:02:31 AM

ख्रखौदा: गांव खुर्मपुर में खेवट को लेकर चल रही रंजिश के चलते हमलावरों ने दम्पति को पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावर व्यक्ति पर 3 फायर भी किए। पुलिस ने  मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव खुर्मपुर निवासी जिले सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ खेत में गया था। उसने देखा कि खेत में मामन, उसका बेटा सतीश व सुनील, पत्नी शांति, सलारपुर माजरा निवासी सतीश का मामा देवेंद्र, देवेंद्र का लड़का विकास व 2 अन्य उनके खेत के डोल को काट रहे थे। 

उनका पहले ही खेवट को लेकर विवाद चल रहा है। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी विकास ने उस पर 3 फायर भी किए। पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज कर सलारपुर माजरा निवासी विकास व मंजीत तथा खुर्मपुर निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। 

Deepak Paul