साढ़े 3 किलो चरस व गांजापत्ती सहित 3 गिरफ्तार

7/16/2018 3:58:16 PM

सोनीपत: विभिन्न स्थानों से पुलिस ने 3 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ  मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) में नियुक्त ए.एस.आई. मंदीप की टीम राई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम जब गांव जठेडी मोड़ के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। युवक को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 किलो 880 ग्राम चरस बरामद हुई। 

आरोपी ने अपनी पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कारसौग निवासी जितेंद्र के रूप में दी। आरोपी ने बताया कि वह चरस हिमाचल प्रदेश से ही लेकर आया था जिसे यहां बेच कर मुनाफा कमाना चाहता था। आरोपी की निशानदेही पर 1 किलो चरस दिल्ली से भी बरामद की गई है। वहीं, दूसरी घटना में स्पैशल स्टाफ  पुलिस ने बिहार के जिला अरहरिया के गांव कफरपुर निवासी मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल शहर की लक्ष्मण कालोनी में रह रहा था। 

शहर के आई.टी.आई. चौक के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 510 ग्राम गांजापत्ती बरामद की है। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से गांजा लेकर आया था। तीसरे मामले में थाना गोाहना पुलिस ने देवीपुरा निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 228 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों मादक पदार्थ तस्करों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 
 

Rakhi Yadav