शहीद दिवस पर भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ  निकाली तिरंगा पदयात्रा

3/24/2019 2:44:24 PM

सोनीपत (ब्यूरो): शहीद.ऐ.आजम भगत सिंह के 88वीं शहादत दिवस पर हजारों देशभक्त युवाओं ने भारतीय व्यवस्था में कैंसर की तरह फैल रहे भ्रष्टाचार और युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत के खिलाफ  तिरंगा पदयात्रा निकालकर शहीदों के प्रति अनूठी श्रद्धांजलि दी। शहादत दिवस को इस बार भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ  संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस तिरंगा यात्रा में मशाल और देश की आन-बान-शान तिरंगा थामे युवाओं ने समाज को एक संदेश दिया कि वे अब भ्रष्टाचार और नशे को जड़ से खत्म कर शहीदों के उन सपनों को साकार करेंगे।

तिरंगा यात्रा में सबसे आगे स्केटर्स, फि र हाथों में तिरंगा थामे युवाओं की टोली, उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय पहलवान, आर्मी अधिकारी सहित भारी संख्या में युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान युवा भारत माता की जय, शहीदों के सम्मान में देशभक्त आए मैदान में, इंकलाब जिंदाबाद सहित अन्य देशभक्ति गीत गाते हुए सुभाष चौक तक पहुंचे। तिरंगा पदयात्रा में करीब 100 बाइकों का काफि ला भी साथ रहा। वहीं, डी.जे. पर देशभक्ति गीतों ने माहौल देशभक्ति बना दिया। तिरंगा पदयात्रा जहां से भी निकली, उसे देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। इस यात्रा में देवेंद्र सूरा व पर्यावरण मंडली की पूरी टीम सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों व आर्मी अधिकारियों ने भी भाग लिया। 

kamal