लड़की पैदा होने पर महिला को घर से निकाला

5/30/2019 10:58:12 AM

गन्नौर : पहली संतान बेटी पैदा होने से क्षुब्ध ससुरालियों ने बहू को घर से निकाल दिया। पीडि़ता के परिजनों ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ  पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर अब उन्होंने सी.एम. विंडो पर गुहार लगाई है। वार्ड 8 निवासी एक युवती का विवाह 29 अप्रैल 2015 को ङ्क्षहदू रीति-रिवाज के अनुसार सोनीपत के मॉडल टाऊन निवासी हन्नी ठकराल के साथ हुई थी। युवती के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दिया था।

विवाह के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। 19 मई 2016 में विवाहिता को पहली संतान लड़की पैदा हुई। लड़की के पैदा होने के बाद से ससुराली विवाहिता को और प्रताडि़त करने लगे। इसके कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने युवती के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसको लेकर गन्नौर थाने में 2017 में पंचायत हुई और युवती अपनी ससुराल चली गई। इसके बाद भी ससुराल के पक्ष के लोग 5 लाख रुपए व कार लाने के लिए परेशान करते रहे। 

ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़त महिला के परिजनों ने सी.एम. ङ्क्षवडो पर शिकायत की। 29 मई को डी.एस.पी. संदीप कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाया और दोनों पक्षों को सुनकर मामलासोनीपत महिला थाने में भेज दिया। इसके बाद महिला व उसके परिजनों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव तैय्यब हुसैन को भी मामले की शिकायत दी।

क्या कहते हैं डी.एस.पी. 
इस बारे में डी.एस.पी. संदीप कु मार ने बताया कि गन्नौर वार्ड 8 निवासी एक युवती ने सी.एम. ङ्क्षवडो पर शिकायत दी थी। उसी को लेकर दोनों पक्षों को डी.एस.पी. कार्यालय बुलाया था। दोनों पक्षों की बात जानने के बाद मामला सोनीपत महिला थाने में भेज दिया है। इसके बाद कार्रवाई महिला थाने में की जाएगी।

Isha