महीनेभर से पत्नी लापता, भतीजे पर जताया संदेह

10/10/2015 12:51:01 PM

गन्नौर : शहर के आदर्श नगर से एक महिला संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। उसके पति ने अपने भतीजे पर उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आदर्श नगर गन्नौर निवासी श्री भगवान ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम (28) अचानक गांधी नगर से 19 सितम्बर को लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसका कहना है कि उसका भतीजा सोमपाल (24) भी लापता है। उसे शक है कि उसकी पत्नी को सोमपाल ने अज्ञात कारणों के चलते बंधक बनाकर रखा हुआ है। 

पुलिस ने सोमपाल के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उसे काबू कर जल्द महिला को बरामद कर लिया जाएगा।