दहेज प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

8/12/2019 7:08:09 PM

सोनीपत (स.ह.): शहर की ऋषि कालोनी में रहने वाली शमीम (28) ने 3 अगस्त को अपने घर पर फंदा लगा लिया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखकर नीचे उतारा था और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रैफर कर रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रोहतक पी.जी.आई. में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

महिला के पिता ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने व आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। फरीदाबाद के रोशन नगर निवासी अली मोहम्मद ने बताया कि उसने अपनी बेटी शमीम का निकाह वर्ष 2011 में ऋषि कालोनी निवासी हाशिम के साथ किया था। उसने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा था।

उसकी बेटी को 2 बच्चे भी हुए, लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताडऩा कम नहीं हुई। अब उसकी बेटी ने दहेज प्रताडऩा से तंग आकर ही फंदा लगा लिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अली मोहम्मद के बयान पर शमीम के पति हाशिम, उसके देवर व ननद के खिलाफ  दहेज प्रताडऩा व आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। 

Shivam