दहेज उत्पीडऩ 2 मामलों में 10 नामजद

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 12:38 PM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत उनके ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों मामलों के नामजद फरार हैं। गांव शादीपुर निवासी रेशमा ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2018 में गांव रायपुर निवासी अफजल के साथ हुई थी।शादी ेमें काफी दान दहेज भी दिया गया था। मगर उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य मकसुदी, इंतजार, रजिया व इकबाल इससे खुश नहीं थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने उसे प्रताडि़त किया। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

उधर, गांव भगवानपुर निवासी सोना देवी ने बताया कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति गांव घिलौर निवासी रवि कुमार व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों सास सोना देवी, ससुर मामचंद, संजो देवी व ममता पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static