फैक्टरी का छज्जा गिरा, 15 मजदूर घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 03:55 PM (IST)

यमुनानगर(भारद्वाज): पुराना सहारनपुर रोड पर गांव भोजपुर स्थित इंडियन प्लाईबोर्ड फैक्टरी की 2 मंजिला बिल्डिंग का छज्जा गिरने से वहां रह रहे मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ मजदूर छुट्टी पर थे और वे देर से जागे थे। उनके उठते ही 2 मंजिला लैंटर का आगे की ओर निकला छज्जा एक से दूसरे पर गिरता हुआ जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य आरंभ कर मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में 3 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

इस घटना के बाद तब पता चला जब फैक्टरी के बने क्वार्टरों को महज 4 इंच की दीवार पर खड़ा किया गया था और यहां से लैंटर गिरा उस हिस्से को सरियों से भी नहीं जोड़ा गया था। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही फैक्टरी में बने 2 कमरों के बड़े पिलर रात को गिर गए थे और जिसकी सूचना मजदूरों ने फैक्टरी मालिक को दी परंतु उनकी बात पर फैक्टरी मालिक ने गौर नहीं किया। मालिक ने मात्र बल्लियों को लगाने की सलाह दे दी। यही कारण आज के हादसे का बना। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static