12 किंव्टल खैर के साथ तस्करी के 2 आरोपी काबू

12/26/2017 2:52:19 PM

यमुनानगर(ब्यूरो):सी.आई.ए. वन ने खैर की लकड़ी सहित खैरी गांव के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की संख्या 4 से अधिक है। उन्हें पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। स्टाफ ने 12 किंव्टल खैर बरामद की है। इसकी कीमत 1 लाख 10 हजार से अधिक है। कार्रवाई में वन विभाग का स्टाफ भी शामिल रहा। संयुक्त प्रयास से ही खैर बरामद हो पाई। स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर संजीव मलिक ने बताया कि जंगल से खैर की लकड़ी काटकर तस्कर उसे ट्राली में ले जा रहे थे। इससे पहले वे उसे बेच पाते या अन्य किसी स्थान पर पहुंच पाते इससे पहले ही खैर तस्करों को दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई को सब-इंस्पैक्टर प्रमोद वालिया, ए.एस.आई. जसविन्द्र लाल, कांस्टेबल रोहित, सुरेश व अजैब ने अंजाम दिया। फरार को पकडऩे के लिए दे रहे दबिश एस.आई. प्रमोद वालिया ने बताया कि तस्करी में 4 से अधिक लोग शामिल हैं। 2 को पकड़ लिया है। जिनकी पहचान मोहम्मद अकरम एवं हासिम वासी खैरी के तौर पर हुई है। ट्रैक्टर मालिक आरीफ मालिक वासी खैरी सहित अन्य लोगों को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कुरुक्षेत्र कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।