एक पर्ची पर 2-2 गन्ने की ट्राली तुलवाते 2 कर्मी पकड़े

4/21/2019 10:34:58 AM

यमुनानगर(सतीश): एशिया महाद्वीप में पहचान रखने वाली सरस्वती शूगर मिल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिल में ठेके पर लगे 2 कर्मी गन्ने की एक पर्ची पर 2-2 ट्राली गन्ना तुलवा रहे थे। सुपरवाइजर लाभ सिंह ने इन्हें पकड़ लिया। उसने मामले की जानकारी मिल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इन 2 कर्मियों को पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस अंकित वासी चंदेना व अजय वासी ढीका सहारनपुर यू.पी. के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। डी.एस.पी. हैडक्वाटर सुभाष चंद ने इसकी पुष्टि की। 

उन्होंने कहा कि ये दोनों कर्मी सीजन में कार्य करते थे। गौरतलब है कि सरस्वती शूगर मिल हर वर्ष नवम्बर से मई तक चलती है। अजय व अंकित सरस्वती यूनिट में ड्यूटी दे रहे थे। ये दोनों कांटा नं.-7 व 8 पर कार्यरत थे। इस यूनिट में 20 से 25 ट्राली हर वक्त खड़ी रहती हैं। मिल दिन-रात चलता है । अभी तक इन कर्मियों पर 90 ट्राली में हेराफेरी का आरोप है। बताया जा रहा कि इस मामले में 17 से अधिक लोग शामिल हैं। हालांकि ये जांच का विषय है कि कितने कर्मी और ट्रालियों की हेराफेरी सामने आएगी।

अभी तक पुलिस और मिल इसे गंभीर मामला मान कर चल रही है। इस मामले के बाद एक बात सामने आई है कि इस हेराफेरी से मिल को सीधा नुक्सान है। ये कर्मी एक पर्ची पर 2-2 ट्राली तुलवा रहे थे। यानी मिल को बिना गन्ना लिए किसान को पेमैंट करनी होगी। एक ट्राली में औसतन 85 से 95 किं्वटल गन्ना आता है। अगर पेमैंट की बात करेंतो एक ट्राली के पीछे 30 से 33 हजार का नुक्सान है। मिल प्रबंधन का कहना है कि वे इस मामले की तह तक जाएंगे। 

kamal