2 बाइक सवार युवकों ने छीना महिला का पर्स

11/20/2017 1:55:17 PM

यमुनानगर:जगाधरी वर्कशाप रोड पर होटल कोंटीनेंटल के नजदीक बाइक सवार 2 युवकों ने एक महिला का पर्स झटक लिया और फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया परंतु तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया। मॉडल टाऊन के श्याम नगर निवासी प्रिया बावा ने बताया कि वो किसी काम से बाजार में आई थी। जब वो होटल कोंटीनैंटल के सामने से जा रही थी तो पीछे से बाइक पर 2 युवक आए और उसके हाथ से पर्स झटककर फरार हो गए।

उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपियों का पीछा भी किया परंतु आरोपी तब तक जा चुके थे। इसकी सूचना उसने थाना शहर यमुनानगर में दी। पर्स में 2 हजार रुपए व मोबाइल था। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।