सड़क हादसों में 2 की मौत, 7 घायल

2/20/2019 11:50:25 AM

यमुनानगर(ब्यूरो): अलग अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है। मैहलावाली निवासी बङ्क्षलद्र सिंह ने बताया कि वह मोहाली में प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है। उसके साथ उसका भाई सङ्क्षलद्र कुमार (24) भी कम्पनी में नौकरी करता था। रविवार को वो, उसका भाई सङ्क्षलद्र और उनका साथी श्याम सुंदर पुरी कालोनी जगाधरी निवासी अमन बाइक पर सुबह दस बजे मोहाली में कम्पनी की मीटिंग के लिए गए थे।

मीटिंग समाप्त होने के बाद देर शाम को वे बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वे पाबनी रोड पर गांव मंधार बस अड्डे के पास पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक ट्रैक्टर-ट्राली आई और उन्हें टक्कर मार दी। इसी दौरान जगाधरी की तरफ से आ रहे एक अन्य बाइक सवार को भी ट्रैक्टर चालक ने अपनी चपेट में लिया गया। हादसे में वे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसके भाई सङ्क्षलद्र कुमार का मृत घोषित किया गया जबकि बङ्क्षलद्र, अमन व एक अन्य को अस्पताल में उपचार दिया गया।


दूसरा हादसा
दूसरे हादसे में कार ने बाइक सवार ममेरे भाइयों को टक्कर मार दी। गनौली निवासी साजिद ने बताया कि रविवार को वह और उसके मामा का लड़का लियाकत बाइक पर नारायणगढ़ के शहजादपुर में किस्त लेने के लिए गए थे। बाइक लियाकत चला रहा था। देर रात को वे किस्त लेकर शहजादपुर से लौट रहे थे। करीब साढ़े 8 बजे जब वे सढौरा आई.टी.आई. के पास सैदुपुर मोड़ पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आल्टो कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने उन दोनों को साढौरा सी.एच.सी. में पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल रैफर किया गया जहां डाक्टर ने उसके मामा के लड़के लियाकत को मृत घोषित किया। 


तीसरा हादसा 
अम्बाला के गांव पंजलासा निवासी अरुण ने बताया कि रविवार को उसके मामा का लड़का डुलीयाना निवासी विजय कुमार उसके घर आया हुआ था। रात करीब साढ़े 9 बजे उसकी छाती में दर्द हुआ। उसे दवाई दिलाने के लिए वह उसे कार में डुलियाणा के लिए गए थे। उनके साथ पड़ोसी मनोज कुमार व प्रदीप थे। डुलियाना में जब वे मामा के लड़के विजय को छोड़कर वापस पंजलासा आ रहे थे तो रास्ते में गांव कनीपला की टपरियां के पास सामने से तेज रफ्तार डम्पर आया और उनकी साइड में आकर कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे तीनों गाड़ी के अंदर ही फंस गए। उन्होंने मदद के लिए चीख पुकार की। इसके बाद कुछ राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया।

चौथा हादसा
चौथे हादसे में छछरौली निवासी साहिल कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को वो और उसका दोस्त आदर्श नगर कैम्प निवासी रजत शर्मा बस से कालेज के लिए गए थे। बस अड्डा रादौर पर बस से उतरकर वे पैदल जे.एम.आई.ई.टी.आई. में पढऩे के लिए आ रहे थे। करीब पौने 12 बजे जब वे छोटा बांस पीर बाबा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही मङ्क्षहद्रा पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों सड़क के कच्चे में गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद मङ्क्षहद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़ वहां से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां रजत शर्मा को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। 

Deepak Paul