दहेज उत्पीडऩ के 4 मामले दर्ज

9/12/2018 11:02:44 AM

जगाधरी(पंकेस): जिला पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ के 4 मामले दर्ज करते हुए 24 से भी अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। रादौर पुलिस ने मसाना रंगड़ान निवासी नीलम देवी की शिकायत पर दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नीलम ने बताया कि उसकी शादी 20 मार्च 2017 को हुई थी और उसकी शादी में परिवार वालों ने दिल खोलकर खर्च किया था और अधिक दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय पश्चात से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। नीलम ने उन्हें समझाया कि उसके परिवार वाले पहले ही उसकी शादी में अपनी हैसियत से अधिक खर्च कर चुके हैं। अब वह और दहेज देने की स्थिति में नहीं हंै परंतु इस बात का ससुरालवालों के मन में कोई असर नहीं हुआ। 

बाद में सभी हदें पार करते हुए ससुरालवालों ने विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीडऩ करने के साथ-साथ घर से भी निकाल दिया। परेशान होकर नीलम ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने इस बारे कार्रवाई करते हुए राकेश, रोशनी, सोम चंद, मीनाक्षी, कोमल, राजकुमारी, अमरजीत कौर, शिला निवासी मुस्तफाबाद व संतोष निवासी कैमी माजरा के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। 

रादौर पुलिस ने ही रादौर निवासी शशि की शिकायत पर निशांत, रणबीर, सीमा, सोनम, कर्मवीर, प्रमेश, सोमी, शालू निवासी बरहेड़ी व दिनेश निवासी फतेहगढ़ के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। बूडिय़ा पुलिस ने दादूपुर हैड निवासी सोनमा की शिकायत पर संदीप, प्रदीप, धर्मवीर, राहबीर, मेवा देवी निवासी धूमसी करनाल के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। शहर यमुनानगर पुलिस ने दशमेश कालोनी निवासी वनीता की शिकायत पर भाटिया नगर निवासी सुरेश व सोनिया के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। 
 

Deepak Paul