युवती के अपहरण का आरोप

10/12/2018 2:22:56 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया। मीना ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की सोनिया(18) किसी काम से बाहर गई थी। मगर उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

Deepak Paul