दहेज उत्पीडऩ के 2 केस दर्ज, दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध के लगाए आरोप

5/20/2019 1:06:18 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अलग-अलग स्थानों से 2 महिलाओं को प्रताडि़त किया। पीड़ित महिलाओं ने दुष्कर्म का प्रयास करने तथा अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जिला जींद के गांव जुलाना निवासी सुरेश सिंघला के साथ हुई थी। 

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति सुरेश सिंघला व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ओमवती, बिरजू सिंघला, जिला कैथल के गांव पुंडरी निवासी देवी दयाल तथा उचाना निवासी जसबीर सिंह ने उसे प्रताडि़त किया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।

उधर, दूसरी महिला ने बताया कि उसकी शादी हिमाचल के कांगड़ा निवासी लवन के साथ हुई थी। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों गायित्री देवी, गुरदेव, अनिल कुमार, आंचल उर्फ राकेश व कमल ने उसे प्रताडि़त किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने दोनों मामलों में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

kamal