एक बाइक व 2 लकड़ी चोर गिरफ्तार

6/23/2019 1:19:43 PM

यमुनानगर (ब्यूरो): सी.आई.ए. वन ने थाना शहर यमुनानगर व शहर जगाधरी के क्षेत्र से चोरी करने वालों को गिरफ्तार किया है। सी.आई.ए. वन इंचार्ज इंस्पैक्टर महाबीर सिंह के मुताबिक अंकुश वासी दादूपुर व मोहसीन वासी झिवरान वासी यू.पी. को गिरफ्तार किया है।

इन पर लकड़ी चोरी करने का आरोप है। इंचार्ज के मुताबिक 27 फरवरी को थाना छप्पर का किसान 100 किं्वटल पापुलर की लकड़ी लेकर मंडी में आया था। अगली सुबह ट्राली गायब थी। बाद में ट्राली मिल गई लेकिन लकड़ी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी ट्रैक्टर लेकर आए और लकड़ी से भरी ट्राली को रात के समय टोचन कर ले गए। इसी तरह इसी स्टाफ ने दादूपुर हैड निवासी जेल में बंद अंकुश को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। इस आरोपी ने 11 अप्रैल को यमुनानगर गली के नजदीक से किशनपुर माजरा के विजय की बाइक को चुराया था। 

Isha