दर्द की दवाई लेने आई महिला को लगाया मौत का इंजेक्शन

8/22/2015 1:08:37 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर के जगाधरी सिविल अस्पताल के सामने एक निजी क्लीनिक पर टांग की दर्द की दवाई लेने गई महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई।

आरोप है कि डॉक्टर ने दर्द के 6 इंजेक्शन महिला को लगाए और घर जाते समय ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन उसके शव को क्लीनिक उठाकर ले गए और जमकर बवाल किया।

इस हंगामे को देखकर डॉक्टर अपनी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वे शव को अस्पताल के बाहर से नहीं उठाएंगे।
 
फिल्हाल पुलिस परिजनों को समझाने में लगी हुई है जबकि दूसरी तरफ यमुनानगर की आई.एम.ए. एसोशिएसन के सभी डॉक्टर भी अस्पताल के बाहर पहुंचे गए हैं।