भाजपा सासंद बोले, पार्टी आदेश दे तो दाऊद को मैं ठोक दूं

8/26/2015 4:37:07 PM

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय): भाजपा सांसद रत्नलाल कटारिया गत मंगलवार को अपने चुनावी इलाके यमुनानगर में मीडिया से रू-ब-रू हुए। कटारिया ने भाजपा सांसद आर.के. सिंह के उस बयान पर जिसमें उन्होंने भारत के नंबर वन दुश्मन दाऊद को पाक में घुसकर ठोकने की बात कही थी, पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर पार्टी उन्हें आदेश दे तो वह दाऊद को ठोकने जाने के लिए तैयार है।

कटारिया ने कहा कि उन्होंने अटल सरकार में भी यह बात प्रमुखता से उठाई थी कि पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे सभी आंतकी ठिकानों को नष्ट कर देना चाहिए। सांसद कटारिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी शासन में अंतकवाद पनपने के लिए कोई जगह नहीं है। देश पर जो कोई भी गलत नजर डालेगा उससे चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि एन.एस.ए. वार्ता रद्द होने के पीछे पाकिस्तान के घरेलू कलह मुख्य कारण हैं, हर बार चोट खाने के बाद हम अभी भी दोस्ती के लिए तैयार थे लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परमाणु बम की धमकी दे रहा है लेकिन पहले वो अपने घर की कमी को दूर करे।