Pics: CIA के हत्थे चढ़े 2 चैन स्नैचर, पढ़े पूरी खबर

9/4/2015 11:51:18 AM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह)-  यमुनानगर के सी.आई.ए. स्टाफ ने 2 ऐसे चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के अमृतसर से यहां आकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जानकारी के अनुसार, पिछले 3 दिनों से तो एक के बाद एक 3 वारदात सामने आ गई लेकिन सी.आई.ए. स्टाफ अपने सूत्रों के अनुसार इन बदमाशों तक पहुंच ही गई।

पुलिस ने जब इन लोगों को हिरास्त में लिया तो पहले इनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक रामपूरी चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने इनसे गहनता से पूछताछ की तो एक के बाद एक इन्होंने कई वारदात भी काबूल ली।

पुलिस के अनुसार अमरजीत नामक युवक जोकि अमृतसर में ही हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था वह कुछ दिन पहले ही छुटटी लेकर बाहर आया था और सीधे यमुनानगर आ गया।

यमुनानगर आने के बाद इन दोनों बदमाशों में कई वारदातो को अंजाम दिया। फिल्हाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ में जुट गई है। पकडे़ गए दोनों आरोपी अमृतसर के सुलतानविंड इलाके के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार इनसे अभी गहनता से पूछताछ की जाएगी क्योंकि इन बदमाशों से और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।