देवर की भाभी पर बुरी नजर,करना चाहता है हद पार

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2015 - 07:10 PM (IST)

यमुनानगर,  : दो वर्ष पूर्व जिला अंबाला के लौटो गांव में उसका विवाह हुआ था। विवाह होने के थोड़े दिनों बाद ही देवर व सास ने उसे परेशान करना शुरू  कर दिया। देवर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यह आरोप विवाहिता ने सी.एम. को शिकायत भेज कर लगाया। सी.एम. से न्याय की गुहार लगाई। 

मांड खेड़ी की टपरियां निवासी ने सी.एम. के नाम भेजी शिकायत में बताया है कि उसका विवाह दो वर्ष पहले अंबाला के लौटो गांव में हुआ था। विवाह के समय उसके परिजनों ने दान दहेज देकर उसे विदा किया था। विवाह होने के थोड़े समय बाद ही उसकी सास व देवर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि कई बार उसे देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत उसने अपनी सास से की। उसकी सास ने उसकी बात सुनकर उसको ही भला बुरा कहा। पीडि़ता का कहना है कि इसकी शिकायत उसने 25 नवंबर 2014 को एस.पी. को दी थी।  शिकायत पर 19 दिसंबर 2014 को समझौता हो गया था। समझौते के बाद वह अपनी ससुराल चली गई थी। उसके बाद भी सास व देवर के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। देवर ने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत यमुनानगर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने सी.एम. को शिकायत भेज कर मामले में कार्रवाई की मांग की। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static