इनेलो ने जारी की सभी वार्डों के उम्मीदवारों की सूची

9/21/2015 5:25:00 PM

यमुनानगर, (सुरेंद्र मेहता) : आज इनेलो  ज़िला प्रधान बी एल सैनी व् पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने अभय सिंह चौटाला व् प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा से विचार के बाद जिला परिषद के सभी वार्डों के  उम्मीदवारों  की  सूची जारी  कर दी गयी।
 उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर1 से सुनील राठी, वार्ड नंबर 2 से अनिल संधु,वार्ड नंबर 3 से मामचंद गुज्जर, वार्ड नम्बर 4 से अनिल सैनी,वार्ड नम्बर 5 से अशोक ढलोर,    वार्ड नम्बर 7 से बलविंदर कौर,वार्ड नम्बर 8 से सुन्दरलाल मेहलावाली,वार्ड नम्बर 10 से गुरदेवी वार्ड नंबर 11 से नीलम टोपरा वार्ड नंबर 12 रूचि रानी वार्ड नंबर 13 से जरनैल  पंजेटा, वार्ड नंबर14 से अमित खंडवा, वार्ड नंबर 15 से लछमन कान्धडी,   वार्ड नंबर 16 से अनेज काम्बोज, वार्ड नंबर 17 से  रामकुमार पटवारी,वार्ड नंबर 18 से मांगेराम गुन्दियानी को उम्मीदवार घोषित किया गया। 
ज़िला प्रधान बी एल सैनी ने कहा कि इनेलो सभी वार्ड जीत कर आएगी और ज़िला परिषद्  का चेयरमैन इनेलो का होगा।