रादौर में धान के मुद्दे पर इनेलो ने धरना दिया, प्रदर्शन किया

9/22/2015 5:24:00 PM

यमुनानगर (सरनदीप) :  धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को यहां अनाजमंडी गेट पर इनेलो वर्करों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में इनेलो वर्कर सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। धरना प्रदर्शन के बाद इनेलो के हलका प्रधान राजकुमार बुबका के नेतृत्व में वर्करों ने मु यमंत्री मनोहर लाल खटटर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में धान की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने तथा किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य देने की मांग की गई। धान खरीद मामले में धरना देकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए इनेलो के हलका प्रधान राजकुमार बुबका ने कहा कि धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों की धान को सस्ते दामों पर लूटा जा रहा है। किसान लगातार कर्जे के बोझ तले दबते जा रहे है। उन्होंने कहा कि मौसम में हुए बदलाव के कारण किसानों की धान की फसल जल्दी पककर तैयार हो गई। इस समय मंडियो में धान की भारी  आवक है, लेकिन सरकार सब कुछ जानते हुए भी धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका ने कहा कि किसान हितैषी होने का दम भरके सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार की एक साल में ही पोल खुलकर जनता के सामने आ गई है। किसानों में सरकार के खिलाफ बेहद आक्रोश है। इनेलो के जिला प्रधान पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं किए जाने के कारण किसान अपनी धान की फसल को समर्थन मूल्य से कम पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीद मामले में भाजपा सरकार बेनकाब हो चुकी है।
धान के मुद्दे पर दिए गए धरना-प्रदर्शन की सूचना पाकर रादौर के तहसीलदार देशराज गुप्ता मौके पर पहुंचे। इनेलो के हलका प्रधान राजकुमार बुबका ने धान की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने की मांग से संबधित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार देशराज गुप्ता को सौंपा। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी, सुभाष खुर्दबन, खिला राम नरवाल, सुरेश बापा, गुरमेज बदनपुरी, मेजर सिंह सढूरा, सुभाष सैनी खेड़की, कमल कांबोज, करनैल सागड़ी, सतीश तरार, सर्वप्रिय जठलाना, अर्जुन सुढैल, रोशन लाल, बनी सिंह पलाका, बृजभूषण राणा, रामेश्वर सैनी, लीली राणा, सुरेन्द्र टोपरा, नर सिंह खेड़की, यश पाल कांबोज, विक्रम हड़तान, चन्द्रमणी, बलजीत सैनी, कर्म सिंह, राजेश दहिया, सुखदेव पलाका, मनफैदअली, सुशील बाल्मीकि, पवन कुमार, राजेश कश्यप, प्रदीप धौलरा, शिव कुमार कांजनू, रोशन लाल कांबोज, सिंग राम सैनी, नाथी राम भी उपस्थित थे।