उप निदेशक ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2015 - 07:53 PM (IST)

यमुनानगर, सरनदीप) : हरियाणा सेकेंंडरी शिक्षा विभाग की उप निदेशक डॉ. परमजीत शर्मा ने गुरुवार को जिले के छह स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों के हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। मिड डे मील को स्वयं चखा।

डॉ. परमजीत शर्मा ने स्टाफ सदस्यों को स्वच्छता और स्कूल में 15 मिनट पहले आने के निर्देश दिए। सबसे पहले उप निदेशक कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने विद्यार्थियों से बात की। सुविधाओं के बारे मेंं जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने सवालों का सही जवाब दिया। 
इसके बाद वह बूडिय़ा के सरकारी स्कूल, भेड़थल, दामला स्कूलों में गईं। यहांं भी उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किए। शिक्षकों से कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए भगवान समान होते हैं। इसलिए मेहनत के साथ उनका जीवन सुधारना चाहिए। जिलास्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static