खेतों में ले जाकर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

2/27/2018 2:44:57 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): थाना सदर जगाधरी के एक गांव में 6 साल की एक बच्ची को खेत में ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 6 साल की एक बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसे पड़ोस के ही गांव का एक युवक मिल गया। युवक उसे पैसे का लालच देकर खेतों की तरफ ले गया। आरोपी ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। लोगों ने युवक को पकड़ लिया।

पहले तो आरोपी की जमकर पिटाई की और फि र पुलिस को सौंप दिया। आरोपित की पहचान गांव भोले का माजरा निवासी आशु के तौर पर हुई। थाना सदर जगाधरी प्रभारी नवीन सहरान ने बताया कि आशु के खिलाफ  पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।