फाटक के नजदीक से व्यक्ति का शव बरामद

3/18/2018 12:07:46 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): जी.आर.पी. ने मंडेबरी फाटक के नजदीक से एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव रेलवे डाऊन लाइन से मिला है। सूचना पर जी.आर.पी. के एस.आई. धर्मपाल ने टीम सहित मौका किया। आसपास से पूछने पर शिनाख्त नहीं हो सकी। एक तथ्य पुलिस को जरूर मिला है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी कमीज यमुनानगर जगाधरी रोड के टेलर अंसारी ने बनाई है। उसकी चैकदार कमीज पर अंसारी टेलर का स्टीकर लगा है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अन्य माध्यम से शिनाख्त का प्रयास जारी है। एस.आई. ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगामी 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम रूम रखवा दिया है।
 

Punjab Kesari