टूटी सड़कें व बंद स्ट्रीट लाइट्स बनी समस्या, नगर निगम नहीं ले रहा सुध

11/13/2020 3:49:17 PM

यमुनानगर : रिफॉर्मर वैल्फेयर सॉसायटी ने वार्ड-22 की मायापुरी कॉलोनी का सर्वेक्षण किया। जहां सड़क व स्ट्रीट लाइट्स की समस्या बनी हुई है। यह समस्या मायापुरी कॉलोनी के नजदीक की है। संस्था के सदस्यों में ब्रिजेश, सचिन व रविंद्र के नेतृत्व में सर्वे हुआ।

इन्ही समस्याओं के समाधान हेतु ही संस्था के सदस्य 25 अक्तूबर को भी निगम आयुक्त ने भी पत्र पर मार्किंग कर आगे भेज दिय़ा था जिस पर कुछ भी कार्रवाई नहीं की गई। मायापुरी कॉलोनी में अब स्ट्रीट लाइट्स की समस्या गंभीर रुप ले चुकी है। पूरे क्षेत्र में एक भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम कर्मचारी उनकी सुनते नहीं। लोगों ने न. नि. को उनकी समस्या हल करवाने का आह्वान किया है। 

Manisha rana