दहेज उत्पीडऩ के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

8/10/2018 11:51:21 AM

जगाधरी(पंकेस): बिलासपुर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामगढ़ माजरा निवासी कोमल ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2017 को हुई थी और उसकी शादी में उसके परिवार वालों ने दिल खोलकर खर्च किया था और अधिक दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय पश्चात से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। कोमल ने उन्हें समझाया कि उसके परिवार वाले उसकी शादी में पहले ही अपनी हैसियत से अधिक दहेज दे चुके हंै। बाद में ससुरालवालों ने कोमल को मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीडऩ करने के साथ-साथ घर से भी बाहर निकाल दिया। परेशान होकर कोमल ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने इस बारे कार्रवाई करते हुए अमित, तरसेम, रानी निवासी नाहन हिमाचल प्रदेश, बेबी, नीशु, निवासी लुधियाना के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। 
 

Deepak Paul