नाले में गिरी छात्रा के फेफड़ों में गया कैमिकल युक्त पानी व कचरा, हालत गंभीर

9/27/2019 3:58:12 PM

यमुनानगर (सतीश): एस.डी. स्कूल की 8वीं की छात्रा नाले में गिर गई। गंभीर अवस्था में उसे जगाधरी बस स्टैंड के पास निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डाक्टर ने इलाज के लिए जवाब दे दिया। इसके बाद परिवार बच्ची को गाबा अस्पताल ले गया, जहां पर छात्रा का इलाज आई.सी.यू. में चल रहा है।  

गणेश कालोनी के त्रिवेणी प्रसाद वर्मा ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 8वीं की छात्रा है।गुरुवार को वह अपने भाइयों को स्कूल छोडऩे जा रही थी। इस दौरान हुडा एंट्री के नजदीक बनी फैक्टरी व दुकानों के साथ लगते नाले में गिर गई। डाक्टर ने उन्हें बताया है कि बच्ची के मुंह और नाक के जरिए फेफड़ों में कैमिकल युक्त पानी व कचरा चला गया है।

जहां बच्ची गिरी वहां गहराई थी। उधर इलाज कर रहे डाक्टर रिप्पू दमन गाबा का कहना है कि परिवार ने उन्हें बताया है कि बच्ची नाले में गिरी है। उसे इंफैक्शन है। हालांकि उसकी हालत में सुधार है। 

Isha