बिहार में भाजपा को मिली शिकस्त पर ये बोले सीएम खट्टर

11/8/2015 3:08:32 PM

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय): बिहार विधानसभा चुनाव मे भाजपा को मिली शिकस्त को लेकर जहां भाजपा के शीर्ष नेताओं को चेहरे पर शिकन है।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे लोकतंत्र बताया और साथ ही कहा कि यह लोकतंत्र में जनता द्वारा दिया गया फैसला है और हम इसे स्वीकार करते हैं। हालांकि बिहार चुनाव में हरियाणा के मंत्रियों व विधायकों की ड्यूटी लगी होने के बाद जब वहां हार के कारणों बारे सीएम से सवाल पूछा गया तो वह उसे टाल गए।