दादा पर 13 साल की पोती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

6/21/2019 12:52:22 PM

यमुनानगर (ब्यूरो): सदर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में दादा ने अपनी 13 साल की पोती से छेड़छाड़ की। आरोपी दादा किशोरी को पांव दबाने के बहाने बुलाता था और छेड़छाड़ करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर उसके आरोपी दादा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला है। कुछ दिन पहले उसकी 13 वर्षीय बेटी को उसके दादा ने पांव दबाने के लिए बुलाया था। उसके बाद वह उसे रोजाना बुलाने लगा। बुधवार को उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसका दादा उसके साथ गलत हरकत करता है। कई दिन से वह उसके साथ ऐसा कर रहा है। इस बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Isha