दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर निकाला घर से बाहर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 04:27 PM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अभी आरोपी फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर कालोनी निवासी पारूल शर्मा ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गुरुग्राम निवासी सुशील कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों सोमनाथ, बचनी व फरीदाबाद निवासी वंदना ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।  

दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static