दहेज की खातिर बहू से करते थे एेसी हरकत, मामला दर्ज

4/26/2017 4:14:05 PM

जगाधरी (पंकेस):शहर जगाधरी पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में इन्दिरा आवास कालोनी निवासी कांता ने बताया कि उसकी शादी 5 फरवरी 2016 को हुई थी और उसकी शादी में उसके परिवारवालों ने दिल खोलकर खर्च किया और अधिक दहेज भी दिया था।

शादी के कुछ समय पश्चात से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस बार कई बार पंचायतें भी हुईं परंतु समस्या का कोई हल नहीं निकला। बाद में सभी हदें पार करते हुए ससुरालवालों ने कांता को मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। परेशान होकर कांता ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस इस बारे कार्रवाई करते हुए मनीष, निर्मला व राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।