दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज

11/3/2018 3:06:29 PM

जगाधरी(पंकेस): महिला पुलिस थाने ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में छछरौली निवासी रीना ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2018 में हुई थी और उसकी शादी में उसके परिवार वालों ने दिल खोलकर खर्च किया था और अधिक दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय पश्चात से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस बारे कई बार पंचायतें भी हुई परंतु समस्या का कोई हल नहीं निकला। 

बाद में सभी हदें पार करते हुए ससुराल वालों ने रीना को मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीडऩ करने के साथ-साथ घर से भी निकाल दिया। परेशान होकर रीना ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाने में की। पुलिस ने इस बारे कार्रवाई करते हुए महेश्वरी निवासी कमल, सुपला देवी, राजकुमार व मेहरामपुर निवासी पिंकी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। 

Deepak Paul