मंदबुद्धि से रेप को 4 दिन बीते, पुलिस कार्रवाई शून्य

12/31/2017 12:28:02 PM

यमुनानगर(ब्यूरो):ट्रामा सैंटर में मंदबुद्धि महिला से रेप के मामले में ए.डी.जी.पी. आर.सी. मिश्रा सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कर्मी संलिप्तता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी। सजा के अलावा पुलिस विभाग अपने स्तर पर भी विभागीय कार्रवाई करेगा। इधर, रेप के 4 दिन बाद भी कुछ खास कार्रवाई नजर नहीं आई। हालांकि डी.एस.पी. मुख्यालय अनिल गुर्जर के मुताबिक उन्होंने घटना के दिन ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी से भी पूछताछ की है। 55 वर्ष के इस कर्मचारी ने गलत कार्य करने से इन्कार किया है। उधर, पुलिस के मुताबिक उन्हें घटना का चश्मदीद नहीं मिल रहा, जिस वजह से भी जांच आगे नहीं बढ़ पा रही। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में जांच कर रहे हैं। महिला को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रयासरत हैं।