ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

5/21/2019 10:48:39 AM

साढौरा (पंकेस): साढौरा नदी पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बिलासपुर खंड के गांव चंदा खेड़ी के निवासी कर्म सिंह(60) की मौत हो मृतक कर्म सिंह के पुत्र प्रदीप ने बताया कि उनका पिता कालाअंब की तरफ से गांव बाइक पर लौट रहा था कि अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कर्म सिंह सड़क पर गिर गया तथा ट्राली के पिछले टायरों की लपेट में आ गया।

ट्राली पर सफेदे की लकड़ी भरी हुई थी। जिसके कारण से कर्म सिंह का निचला हिस्सा बिल्कुल ही खत्म हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्म सिंह के शव को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया। वहां से लाश को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भेज दिया गया। मृतक कर्म सिंह खेती बाड़ी का कार्य करता था। उसका एक अविवाहित बेटा है। कर्म सिंह की मौत का समाचार सुन कर गांव मे शौक की लहर है।

Isha