पार्क में लगे गंदगी के अम्बार, घरों में घुसे जहरीले जीव

8/20/2019 1:53:21 PM

यमुनानगर: कैम्प के मेन बाजार के पास स्थित छोटी पार्क का निर्माण कार्य अधर में है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के लिए रोष है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि पहले तो काफी लंबे की मांग के बाद इस क्षेत्र में पार्क बनाने की अनुमति मिली थी।

अनुमति मिलने के बाद लाखों का बजट भी पास हो गया, अधिकारियों ने काम शुरू भी करवाया लेकर अधर में ही छोड़ दिया गया। पार्क में गेट तक नहीं लगाया गया। जिस वजह से पार्क आवारा पशुओं का अड्डा बनकर रह गया है। जब इस बारे में क्षेत्र की पार्षद वीना शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्क का काम चल रहा है। कुछ काम होने रह गए हैं, जल्द ही करवा दिए जाएंगे।

Isha