नगर निगम चुनावों में प्रचार करने उतरे सीएम मनोहर, यमुनानगर से की शुरूआत

12/10/2018 7:34:03 PM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): पांच निगमों के चुनावी रण में शहरी सरकार बनाने के लिए भाजपा मैदान में उतर गई है। यमुनानगर से सीएम मनोहर लाल ने चुनावी प्रचार की शुरुआत की। मंच से सीएम ने बीजेपी के मेयर पद के प्रत्याशी ओर 22 वार्डों के बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सीएम ने सभी प्रत्याशियों को भ्रष्टाचार ना होने देंगे ना करेंगे की शपथ दिलवाई। वहीं सीएम की जनसभा में लगाये गए पंडाल में आगे जगह कुछ भरी दिखाई दी, लेकिन पीछे अधिकतर कुर्सियां खाली नजर आई।



सीएम ने चुनावी प्रचार में मंच से बोले कि जिस प्रकार से आज चुनाव प्रचार का पहला दिन है। पांचो स्थानों पर मुझे जाना है। मैंने तय किया कि पहला शुभारंभ मैं यमुनानगर से शुरू करूंगा क्योंकि यमुनानगर मेरा अपना है। ये जिला मेरा घर है इससे मेरा विशेष लगाव है। मैंने अपने सार्वजनिक जीवन का सबसे ज्यादा समय 6 वर्ष यहां बिताया है। 



सीएम ने अपनी सरकार के कामकाज को बेहतर बताते हुए पिछली कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कांग्रेस को बीबीसी बताया। उन्होंने कहा कि बदली भर्ती ओर सीएलयू के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली सरकार में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार था हमने भ्रष्टाचार रोक दिया। वहीं सीएम ने यमुनानगर के लिए पहले हो चुकी करोड़ों की सौगात की घोषणाओं को मंच से अपने भाषण में फिर से दोहराया। 

शहरी सरकार के चुनावी रण में हरियाणा सरकार भी अब उतर चुकी है। अब देखना होगा इस चुनावी मैदान में सीएम ओर हरियाणा सरकार के मंत्रियों का दमखम और लुभावना भाषण कितना काम आएगा। यमुनानगर में तो भाजा सरकार के चुनावी प्रचार की पहली सभा में ज्यादतर कुर्सियां खाली नजर आई। ये निगम चुनाव आने वाले विधानसभा चुनावों को भी प्रभावित करेंगे, इसलिए सरकार कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती।

Rakhi Yadav