महिला थाना के 2 ए.एस.आई. के खिलाफ सी.एम. विंडो पर शिकायत

10/9/2018 12:58:28 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): शहरवासी परमजीत ने महिला थाना के ए.एस.आई. पुरुष, ए.एस.आई. महिला व कम्प्यूटर आप्रेटर के खिलाफ सी.एम. विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत की एक कापी डी.एस.पी. हैड क्वार्टर रणधीर सिंह को भी दी गई है। शिकायतकत्र्ता महिला का आरोप है कि वह अपने रिश्तेदार के साथ महिला थाने में गई थी। जिस रिश्तेदार के साथ वह थाना में गई थी उसकी पुत्रवधू ने घर से 2 लाख रुपए चुरा लिए थे। इस पुत्रवधू ने महिला थाना में उनकी रिश्तेदार महिला के खिलाफ पिटाई की शिकायत दे दी। इस दौरान महिला थाना से उन्हें फोन आया।

 जब वह थाना में पहुंची तो थाना में पुरुष ए.एस.आई. ने उससे दुव्र्यवहार किया। आरोप है कि उसने ये भी कहा कि अपनी औकात देख ले। गाली-गलौच का आरोप भी महिला ने लगाया। शिकायतकत्र्ता का कहना है कि ए.एस.आई. ने उन पर रौब गालिब किया। वे तो उन्हें धीमी और सभ्य आवाज करने के लिए कह रही थी। महिला ने एक अन्य महिला ए.एस.आई. व कम्प्यूटर आप्रेटर पर भी गंभीर आरोप जड़े हैं।
 

 उनका कहना है कि वे इस सच की लड़ाई के लिए जहां तक होगा वहां तक जाएंगी। उधर महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि वे घटना के समय मौके पर थी। शिकायतकत्र्ता महिला के खिलाफ मामला दर्ज है। इस मामले को दबाने के लिए वह झूठे आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि महिला ने थाना में हंगामा किया। कागज फैंके, गाली-गलौच किया, वर्दी उतरवाने की धमकी दी। साथ ही साथ शिकायत करने की भी धमकी दी। 

Deepak Paul