अनोखे तरीके से मनाया शाहरुख़ का जन्मदिन

11/2/2015 8:27:33 PM

यमुनानगर (सुमित अॉबरोय) : अपने आप को शाहरुख़ का बहुत बड़ा  फैन मानने वाले गणेश एंटरटेनमेंट एन्ड ह्यूमैनिटी सेंटर के ऑनर पंकज अरोड़ा ने रक्तदान शिविर का आयोजन करके मनाया किंग खान जन्मदिन।

पंकज अरोड़ा ने बताया क उनका जन्मदिन भी 2 नवम्बर को ही होता है,लेकिन वह अभिनेता शाहरुख़ खान के बहुत बड़े फैन है और पिछले कई सालो से उनके जन्मदिन पर वो कुछ ऐसा करते है जिससे समाज में लोगों पर प्रभाव पड़े। लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आयें। पंकज अरोड़ा ने बताया कि वो शाहरुख़ खान के जीवन से  बहुत प्रभावित हैं। उनका मानना है की जिस तरह मेहनत और लगन के कारण शाहरुख़ आज बॉलीवुड स्टार हैं,उसी तरह सभी युवाओं को मेहनत कर आगे आना चाहिए।
पंकज ने बताया कि वो बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर जल्द ही एक पुस्तक ला रहे हैं।  इसी विषय पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बना रहे हैं। इससे समाज में बेटियो के प्रति और जागरूकता आएगी।