आसाराम के बाद रेप मामले में बुरे फंसे एक और धार्मिक गुरू (Watch pics)

6/27/2016 1:52:19 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): गुरु लोगों को धर्म का रास्ता बताते हैं परंतु आज के समय में कुछ धर्मगुरू अपना धर्म भूल चुके हैं। रेप जैसे मामलों में एक के बाद एक धार्मिक गुरू फंसते जा रहे हैं। संत आसाराम के बाद एक और धर्मगुरू पर गंभीर आरोप लगने का मामला सामने आया है।

 
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के कुमार स्वामी और उनके बेटे पर दिल्ली की रहने वाली कमलेश नामक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुमार स्वामी व उसके बेटे ने आयाशी के लिए दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके के आश्रम में लड़कियां रखी हुई हैं। वह भी उसी आश्रम में रहती थी। 
 
एक दिन कुमार स्वामी उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था, परंतु वह पहले तो उनके चुगल से बच गई, लेकिन बाद में कुमार स्वामी अपने साथ उसे दुबई ले गया। वहां से आते ही उसने अपने ही आश्रम के लोगों के साथ उसके साथ जबरन रेप किया और उसके बेटे ने भी उसके साथ गलत काम किया। यही नहीं दोनों बाप-बेटे के साथ-साथ आश्रम के कई लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया। 
 
इस मामले में जब उसने दिल्ली पुलिस से शिकायत की तो दिल्ली पुलिस ने भी उसकी एक नहीं सुनी और वह इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चली गई। वहां जाने के बाद कुमार स्वामी के आदमी उसके पीछे लग गए और उस पर जानलेवा हमला किया। यहां तक कि जिस गाड़ी में वह अपने घर जा रही थी, उस गाड़ी का पीछा करते हुए कार के शीशे तोड़े गए और उन पर हमला किया, लेकिन जैसे-तैसे कमलेश वहां से बच निकली। इस मामले में भी दिल्ली पुलिस ने कुमार स्वामी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
 
कमलेश से बात करने पर उसने बताया कि दिल्ली से जब वह हरियाणा के यमुनानगर में अपनी सहेली के पास आ रही थी। जैसे ही वह बस से उतरी तभी काले रंग की कार में सवार कुछ लोगों ने उसे जबरन कार में डाल लिया और स्वामी के खिलाफ दायर की हुई अर्जी को वापिस लेने की बात कही। उसके साथ अभद्रता भी की, जिसके बाद वह कैसे बेहोश हुई उसे पता नहीं चला, लेकिन जब उसे होश आया तो वह यमुनानगर के ट्रामा सैंटर में पड़ी हुई थी। 
 
कमलेश की सहेली के अनुसार जब कमलेश यमुनानगर जिले में दाखिल हुई थी तो कमलेश ने फोन कर उसे बस सटेंड पर बुला लिया था। जब वह जिस बस में आई थी वहां दिखाई नहीं दी तो उसने फोन मिलाना शुरू कर दिया। फोन पर पहले कोई रिसपोंस नहीं मिला लेकिन बाद में उसकी तलाश करते हुए वह शहर से बाहर सड़क के किनारे एक पेड के पास बेहोशी की हालत में थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।  कमलेश के कपडे भी फटे हुए थे। पुलिस ने कमलेश के बयान लेने के बाद इस मामले की जांच आरंभ कर दी है।