गैंगरेप का केस दबाने की खातिर महिला के गुप्तांग पर लगाया इंजैक्शन

8/12/2016 10:37:41 AM

यमुनानगर: गैंगरेप की पीड़िता को इंसाफ तो नहीं मिला उलटा आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। बदमाशों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। नग्न अवस्था में उसे इंजैक्शन देकर दुष्कर्म किया। 
 
इतना ही नहीं जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाकर उसे जहरीला पदार्थ दे दिया। बेसुध होने से पहले ही महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। देर सायं तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। ध्यान रहे 22 जुलाई को फर्कपुर की महिला के साथ कुछ युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।  
 

रस्सी से बांधे हाथ-पांव
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों आरोपी युवक उनके घर में घुसे। आते ही उसके कपड़े फाड़ दिए। गुप्तांग पर इंजैक्शन देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और हाथ-पांव रस्सी से बांध दिया। महिला का कहना है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। यदि पुलिस पूर्व के मुकद्दमे के प्रति गंभीर होती तो इतनी बड़ी आफत न आती।
 
 
मामले की जांच जारी
मामले की जांच कर रहे फर्कपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि पूर्व के मामले की जांच डी.एस.पी. सुरेंद्र कौर कर रही हैं। महिला अस्पताल में दाखिल है। बयान लेने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शुरूआती तौर में मामला दुष्कर्म का नहीं लग रहा।