पति की मौत के बाद इस महिला ने हरियाणा का बढ़ाया मान, मोदी आज देंगे अवॉर्ड

3/19/2016 12:54:16 PM

यमुनानगर: शादी के बाद पति-पत्नी का आपसी साथ इतना जरूरी होता है कि दोनों में से किसी एक के न होने से जिंदगी अधूरी लगने लगती है। परन्तु यमुनानगर की रहने वाली 57 वर्षीय सोना देवी ने पति के देहांत के बाद हिम्मत नहीं हारी, बल्कि खेतीबाड़ी का सारा काम संभाला।

मिली जानकारी के अनुसार, सोना देवी के पति शराब सिंह की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। पति की मौत से एक दिन पहले ही दूसरे बेटे मनोज का जन्म हुआ था। परिवार में खुशी की माहौल था। अगले ही दिन महिला ने पति के गुजर जाने के बाद बच्चों को संभालने के साथ ही खेतीबाड़ी संभालने का भी जिम्मा उठाया। बस इसी बहादूरी को देख आज सोना देवी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कृषि करमन अवॉर्ड मिलेगा। 

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास का कहना है कि हर सीजन में विभाग द्वारा फसल कटाई प्रयोग के तहत औसत पैदावार का आंकलन करता है। जिला से 70 किसानों के यहां से फसल कटाई के नमूने लिए गए। इनमें 67 पुरुष व 3 महिला किसानों के नाम थे। फसल की पैदावार जांच प्रदेश की सांख्यिकी विंग को भेज दिया, जिसमें हरेवा की सोना देवी के धान के खेत की औसत पैदावार राज्य में सबसे ज्यादा रही।

सोना देवी के खेत में 5 गुना पांच वर्ग मीटर फसल में धान की कटाई की। धान की वैरायटी 6444 में प्रति एकड़ 21 क्विंटल पैदावार नोट की गई, जिले में यह अवॉर्ड पहली दफा आ रहा है। सम्मान में सोना देवी को 2 लाख रुपए मिल सकते है।