2 जगहों पर एक ही टोल बनाकर ठगे जा रहे हैं, वाहन चालक (Watch pics)

6/24/2016 4:01:14 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर के हाईवे पर दो टोल होने पर लोगों को लूटा जा रहा है। कांग्रेस अौर भाजपा के राज में भी यह टोल अभी भी यहां ऐसे ही है। 

 

यमुनानगर में स्टेट हाईवे पर पहले से ही दामला में टोल प्लाजा लगाया गया था। परंतु यमुनानगर के निगम के इलाके में भी एक टोल लगा दिया गया और यह वही टोल है जोकि करनाल जिले के गांव नेवल में भी लगाया है। उसी टोल को यमुनानगर के गांव शादीपुर में भी स्थापित कर दिया। एक ही टोल दो-दो जगह होने पर वाहन चालकों दो जगहों पर ठगा जा रहा है और ऐसे में इस बात की जानकारी अधिकारियों को तो पूरी है लेकिन आज तक इस टोल को हटाने की बात नहीं की गई। 

 

हालांकि इस टोल से जो पर्ची वाहन चालक को दी जाती है। उस पर न तो कोई वाहन का नंबर होता है और न ही कोई डेट ऐसे में वाहन चालक इस टोल की दोहरी मार खा रहे हैं। निजी टोल होने पर भी इस पर सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। हालांकि जिस रोड पर यह टोल लगाया गया है, वह लिंक रोड है जोकि यमुनानगर से करनाल को जाता है और इस रास्ते पर वाहनों का भी इतना अवागमन नहीं होता। 

 

यह नहीं है कि यह टोल आज ही स्थापित किया है इस टोल को लेकर कांग्रेस के राज से लेकर अब तक इसका विरोध होता आ रहा है लेकिन इस टोल को यहां से हटाया नहीं जा रहा। यमुनानगर के इलाके में ही टोल है और ऐसे में कई फैक्ट्रियों का माल भी जब एक जगह से दूसरी जगह जाता है तो उसे भी टोल देना पड़ रहा है। ज्यादतर टोल ट्रैक्टर चालकों से ही वसूला जाता है। वहीं आम लोगों की मानें तो कांग्रेस के राज के बाद भाजपा के राज में भी इस टोल को नहीं हटाया गया। 

 

सी.पी.एम. श्याम सिंह राणा का कहना है कि उन्होंने इस मामले में सी.एम. से बात की  है और इसका टेंडर अभी बचा हुआ है, लेकिन उसके बाद भी उसे हटाने की बात की जा रही है।