हरियाणा में गुंडों का राज: बंधक बनाकर व्यक्ति की जमकर धुनाई...वीडियो वायरल

8/12/2016 5:14:46 PM

यमुनानगर (सुमित अोबरॉय): हरियाणा के यमुनानगर में चल रहा है गुंडों का राज। जी हां..! हमें यह बात इसलिए कहनी पड़ रही है क्योंकि यमुनानगर से सामने आया है दहशत का एक ऐसा खौफनाक वीडियों जिसे देखकर पत्थर दिल भी कांप उठे। 

 

शराब ठेकेदारों के गुंडों ने एक शक्स का अपहरण कर उसे एक कोठी में 2 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान डंडों से उसकी न सिर्फ बुरी तरह से पिटाई की बल्कि उसके पूरे कपड़े उतारकर उसे जलील भी किया गया। 

 

दरिंदगी की यह पूरी दास्तान ब्यान कर रहा है एक वीडियों जो गुडों ने ही बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। किसी तरह गुंडों के चगुंल से भागकर अपने घर पहुंचा यह शक्स अपनी बीवी और चार साल की बच्ची के साथ घर में ही कैद होकर दहशत में जी रहा है। 

 

जानिए पूरा मामला
यमुनानगर निवासी विनोद कुमार 16 जुलाई का वो खौफनाक दिन आज भी याद करके सिहर उठता है। अपनी दुकान से घर लौट रहे विनोद को शराब माफिया के गुडें जबरन अपनी गाड़ी में गिराकर अपहरण करके ले गए। उसके बाद विनोद का गुंडों ने क्या हश्र किया उसकी गवाही यह वीडियों दे रहा है।

 

वीडियों में करीब 10 बारह गुडों में घिरे विनोद को एक गुंडा गोद में उठाकर अपने दूसरे साथी को विनोद के हाथ पकड़ने को कहता है। फिर 2 अन्य गुंडें एक के बाद एक लगातार विनोद पर डंडें बरसाना शुरू कर देते है। वीडियों में विनोद की चीखें भी साफ सुनी जा सकती है। वह हाथ जोड़ता रहा गिड़गिड़ाता रहा लेकिन गुडों को इस पर रत्ती भर भी दया नही आई। विनोद को जानवरों से भी बदतर तरीके से पीटने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

 

यह गुंडें कितने प्रभावशाली होंगे और इनके हौंसले किस कदर बुलंद हो चुके है। इस बात का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है कि विनोद की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद गुंडें खुद इसे पुलिस चौंकी ले गए और पुलिस को भी अपने साथ मिलाकर इसके उपर कोरे कागजों पर साईन करने का दबाव बनाने लगे। 

 

विनोद ने एतराज किया तो पुलिस अधिकारी ने भी गुडों का साथ देते हुए उसे थप्पड़ मारे। विनोद ने मजबूर होकर हस्ताक्षर कर दिए। उसके बाद गुडें उसे फिर से उसी कोठी में ले गए जहां उसे पहले पीटा गया था। विनोद की माने तो इस बार गुंडों ने उसके सारे कपड़े उतरवा कर इंसानियत की सभी हदें पार कर दी और फिर से इसका वीडियों बनाया। 2 दिनों तक विनोद को बंधक बनाकर गुंडों ने उसके साथ जो कुछ भी किया उसे वह बताने से भी कतरा रहा है। किसी तरह गुंडों के चगुंल से छूटकर विनोद अपने घर पहुंचा। 

 

विनोद और उसकी पत्नी अपनी चार साल की बच्ची के साथ डर-डरकर और सहम-सहमकर अपनी जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। गुंडों की दहशत से विनोद घर से बाहर नही निकलता और दिन में भी घर के गेट पर ताला लगाकर रहता है। अगर पुलिस या कोर्ट में जाना भी होता है तो बाहर निकलने से पहले विनोद गेट के पीछे छिपकर सुनिश्चित करता है कि कहीं बाहर कोई गुंडा न घूम रहा हो। विनोद ने बताया कि गुंडों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने जुबान खोली तो वह उसकी पत्नि और बच्ची को भी उठाकर उसकी आंखों के सामने उससे भी ज्यादा बुरा हश्र करेंगे।

 

गुंडों से छूटने के बाद विनोद आठ दिनों तक बिस्तर पर से उठ भी नहीं पाया था, और इस मंज़र को भूलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक दिन सुबह जब विनोद नींद से जागा तो उसने पाया कि रात के समय उसके गेट के उपर से कोई शक्स आंगन में एक पैकेट फैंक गया जिसमें एक वीडियों सीडी और कुछ फोटोंग्राफ थे। अपने साथ हुई बर्बता का वीडियों देखकर विनोद के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बार विनोद के एक दोस्त ने उसे पुलिस में शिकायत करने के लिए हिम्मत दी, जिसके बाद विनोद ने गुंडों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। डिप्टी एसपी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बक्शा नही जाएगा।