शादी समारोह के दौरान मासूम मौत मामले में BJP विधायक के भांजे गिरफ्तार (Video)

4/25/2016 5:15:44 PM

यमुनानगर: यमुनानगर में विवाह समारोह में गोली लगने से हुई मासूम की मौत मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के 2 भांजों को गिरफ्तार किया है। 

 

हालांकि मामले में राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर दी, लेकिन दोनों गिरफ्तार आरोपियों में से किसी की भी फुटेज तो दूर पुलिस ने उनकी फोटो तक भी खिंचने नहीं दी। 

 

आपको बता दें कि यमुनानगर के आर्शीवाद पैलेस में बीती 18 अप्रैल को एक विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में यमुनानगर के विधायक घनश्यास दास अरोड़ा के भांजे प्रणव ने हवाई फायर की जगह सीधी गोली चला दी थी और वह गोली 3 साल की मासूम आन्या के पेट के आर-पार हो गई थी।